फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शराब के पैसे से सरकार करेगी गोरक्षा

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
देवरिया। गोरक्षा के लिए शराब के व्यवसाय से टैक्स लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से इस मद में दो प्रतिशत की कटौती शुरू हो गई है। यह धनराशि फुटकर विक्रेता और डिस्टीलरी को वहन करना है। उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर शराब मिलेगी।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं के लिए गो आश्रय स्थल बनाए जा रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में रखे जाने वाले इन पशुओं पर प्रतिदिन हजारों रुपये खर्च आ रहा है। इस खर्च को वहन करने के लिए शासन ने शराब के व्यवसाय पर इस मद में दो प्रतिशत टैक्स लगाया है। इस टैक्स को डिस्टीलरी से ही सरकारी खजाने में जमा करा लिया जा रहा है। डिस्टीलरी और फुटकर विक्रेता को यह खर्च वहन करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं पर इस टैक्स का कोई असर नहीं है। पिछले वित्तीय वर्ष में 1702.56 रुपये में मिलने वाला देशी शराब का एक गत्ते का दाम अब 1736 रुपये हो गया है।


जिले में हैं इतनी दुकानें
देशी शराब - 164
अंग्रेजी शराब - 83
बीयर - 83
मॉडल शॉप - 05
बार - 01

अंग्रेजी पर तीन और बीयर पर दो रुपये देना होगा
गोरक्षा मद में अंग्रेजी शराब की बोतल पर तीन रुपये, आधा बोतल पर दो और पौव्वा पर एक रुपये का टैक्स देना है। बीयर की 650 एमएल बोतल पर दो रुपये, 500 एमएल केन पर एक रुपये और 330 एमएल पर 50 पैसे टैक्स देना है। बार में विदेशी मदिरा पर 10 रुपये और बीयर पर पांच रुपये टैक्स लगाया गया है। यह दुकानदार को अपने फायदे की रकम से वहन करना है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर गोरक्षा के मद में दो प्रतिशत टैक्स लिया जा रहा है। अंग्रेजी, बीयर और बार के लिए भी टैक्स की अलग-अलग व्यवस्था है। डिस्टीलरी और फुटकर विक्रेता इसको वहन कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर शराब मिल रही है।
विज्ञापन

- अश्वनी कुमार, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें