फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद को मारने पर एक करोड़ का इनाम

विज्ञापन
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने शहीद विजय कुमार की पत्नी विजय लक्ष्मी को सहायता राशि का चेक देने के बाद बेटी आराध्या को भी दुलारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी (देवरिया)। भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व युवा किसान मोर्चा के संयोजक श्रीकांत त्यागी ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना हाफिज सईद को मारने पर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें भी तय की हैं।
विज्ञापन

त्यागी ने कहा है कि आत्मघाती हमला कर सईद को मारने वाले हिंदू के घरवालों को इनाम की राशि दी जाएगी। वह सोमवार को छपिया जयदेव में शहीद विजय मौर्य के घर पहुंचे और उनके परिजनों को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। गाजियाबाद निवासी त्यागी किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने गोरखपुर पहुंचे थे। सोमवार को उन्होंने देवरिया में शहीद के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हाफिज को मारने से ही संसद, उरी और पुलवामा हमले का बदला पूरा होगा। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। सईद और उसके आका को जल्द ही सबक सिखाया जाएगा।


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बंधाया ढांढस
भटनी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह भी सोमवार को छपिया जयदेव गांव में पहुंच शहीद विजय मौर्य को श्रद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीद परिवार के साथ है। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, नौशाद खान, भरत मणि, सिद्धार्थ भारद्वाज, वरुण राय, जयप्रकाश पाल आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा बस्ती से आए उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ के सुनील गुप्त, जितेंद्र मौर्य, राकेश वर्मा आदि ने शहीद के परिजनों को 50 हजार रुपये की मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें