देवरिया/बरियारपुर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों के समर्थन में मंगलवार को जन भावनाओं का ज्वार उमड़ा। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान का पुतला फूंककर गम और गुस्से का इजहार किया।
सभासद प्रतिनिधि प्रभाकर शाही के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सुभाष चौक से कैंडल मार्च निकाला। पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रवीण मिश्र, डॉ. विनोद सिंह, रजनीश दुबे, चंद्रभान तिवारी, मारकंडेय शुक्ल, रंजीत सिंह, विशाल आदि मौजूद रहे। सहारा इंडिया परिवार की ओर से सिविल लाइंस रोड पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान रीजनल मैनेजर ओपी मणि, राजेश श्रीवास्तव, केके मिश्र, रमाशंकर राव, सचिंद्र सिंह, राजेश मणि आदि मौजूद रहे। चौहान सभा ने सुभाष चौक से जुलूस निकालकर पाकिस्तान विरोध नारे लगाए। इसमें रामनाथ चौहान, वृद्धिचंद चौहान, रामजतन चौहान, आरडी चौहान, सुभाष चौहान, जवाहर आदि शामिल रहे। बरियारपुर के रामपुर खुर्द में शुभम तिवारी के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला दहन करते हुए युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लंगड़ा चौराहे पर अजय गौतम और मुमताज अंसारी के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। उदयपुरा में फन्नू मिश्र के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। चमनपुरा गांव में धीरज के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकला। खजुरिया चौराहे पर महेश के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान श्यामानाथ त्रिपाठी, निरंजन शुक्ल, रवि शुक्ल, राजेश मद्धेशिया, विनय, मुनीशंकर मिश्र, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
भाटपाररानी। नगर के कैंप कार्यालय पर व्यापार मंडल व जेपी मूवमेंट के आंदोलनकारियों की संयुक्त शोकसभा जिला उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राम दरस गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुलवामा में शहीद सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संजय जायसवाल, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, पवन कुमार गुप्त, देवेश गुप्ता, प्रकाश गुप्त, राजेश बरनवाल आदि मौजूद रहे। भिंगारी बाजार में व्यापारियों व ग्रामवासियों ने जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शहीदों के याद में निकाला कैंडल मार्च
सलेमपुर/मईल। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों की याद में मंगलवार को नगर के आरएपी क्लासेज के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान इं. आशुतोष द्विवेदी, शुभम मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, रतिदेव तिवारी, सुुंदरम दुबे, अजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। मझौलीराज के सेंट स्टीफेंस एकेडमी में छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर श्रद्धांजलि दी। इसमें प्रधानाचार्य सईद अंसारी, मदन पाठक, अशफाक अंसारी, बंधन यादव, बबिता यादव, रुबी यादव आदि शामिल रहीं। पड़री बाजार स्थित एलवीडी कान्वेंट स्कूल रूपई के छात्र-छात्राओं जुलूस निकालकर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। इसमें जगजीत कुमार, राकेश पांडेय, कैलाश पटेल, रूपम शुक्ला आदि मौजूद रहे। मईल के पड़री गजराज निवासी आमोद सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का भ्रमण कर शहीद परिवार के सहयोग के लिए धन जुटाया।
ग्रामीणों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी और कोटवा मोड़ चौराहे पर ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे पर कांग्रेस नेत्री जुलेखा खातून व भाजपा की दुर्गावती प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में हुए प्रदर्शन और पुतला दहन में लोगों ने पाकिस्तान विरोधी जोरदार नारे लगाए। कोटवा मोड़ चौराहे पर कमधेनवा गांव के लोगों ने पुतला फूंका। इस दौरान धनंजय, मोनू मद्धेशिया, मनमोहन जायसवाल, शमशाद आलम, शाहनवाज आलम आदि उपस्थित रहे। सोमवार की रात डुमरी गांव निवासी पवनेश यादव की अगुवाई में पंचायत भवन से कैंडल जुलूस निकाला गया।