फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट में कोई निर्दोष नहीं फंसेगा: केशव

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया/सलेमपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जिले को 210 करोड़ की 50 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 69.87 करोड़ की सात परियोजनाओं का लोकार्पण और 141.32 करोड़ की 43 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा खुशहाली का कमल है, इस सरकार में किसी का अहित नहीं होगा। वे शनिवार को सलेमपुर के पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की छठवीं पुण्यतिथि पर बापू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य ने जिले की एक सड़क को पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद के नाम पर करने के लिए जिले से प्रस्ताव भेजने को कहा। इस दौरान विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला। भाजपा को समुद्र तो सपा-बसपा और कांग्रेस की तुलना कुएं से की। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पूरी ईमानदारी से देश-प्रदेश की सेवा कर रही है। कहा कि मोदी हटाओ प्रतियोगिता में जुटा विपक्ष यह बताए कि वह प्रधानमंत्री किसे बनाएगा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी राहुल को दे सकती है, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री की कुर्सी राहुल गांधी को कभी नहीं देना चाहेगी।
विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व देवरिया सांसद कलराज मिश्र ने लोगों को स्वच्छता कार्यक्रम को अपनाने का संकल्प दिलाते हुए स्वच्छ और स्वस्थ भारत निर्माण का आह्वान किया। विभिन्न सड़क व पुल परियोजनाओं की मांग रखी। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, अनिल राजभर, बलिया सांसद भरत सिंह, राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक काली प्रसाद, कमलेश शुक्ला, सुरेश तिवारी, गंगा सिंह कुशवाहा, सज्जन मणि त्रिपाठी, बलिया जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
इनसेट
‘वे दूध में नीबू डालकर समाज को बांट रहे थे...’
सलेमपुर। केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्ववर्ती सरकारों के कामकाज से तुलना करते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकार में हुए अवैध कब्जे हम खाली करा रहे हैं। पहले सूबे में सिर्फ पांच जिलों की सरकार थी, अब सभी 75 जिलों की सरकार है। सपा-बसपा के लोग दूध में नीबू डालकर समाज को बांट रहे थे, हम दूध में चीनी की तरह समाज में मिठास घोल रहे हैं। उन्होंने सबका साथ-सबका विकास का नारा दोहराया और केंद्र व प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा किया। उन्होंने सलेमपुर को जिला बनाने की वर्षों से चली आ रही मांग पर कहा कि मांगपत्र उन तक पहुंचा है। इस पर विचार के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
-----------
इनसेट
कानून तोड़ा तो फिर जेल जाएगा रावण
देवरिया। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सफाई दी है। कहा कि रावण को कानूनी प्रक्रिया के तहत छोड़ा गया है। अगर उसने दोबारा कानून तोड़ा तो उस पर फिर कार्रवाई होगी। श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा काम पर भरोसा करती है, अफवाहों पर नहीं। उन्होंने सलेमपुर को जिला बनाने की वर्षों से चली आ रही मांग पर कहा कि मांगपत्र उन तक पहुंचा है। इस पर विचार के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें