फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने तीमारदार को गाली देकर भगाया

विज्ञापन
doctors
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर सीएचसी की इमरजेंसी व्यवस्था लड़खड़ा गई है। रात में पेट दर्द से परेशान किशोर को लेकर इलाज के लिए पहुंचे तीमारदारों को डॉक्टर ने गाली देकर भगा दिया। इसको लेकर डॉक्टर और तीमारदारों से कहासुनी हुई। डॉक्टर का गाली देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के मझवलिया नंबर (दो) गांव निवासी आशीष प्रसाद को सोमवार की रात अचानक पेट में दर्द होने लगा। गांव का चंदन यादव उसे बाइक से लेकर सलेमपुर सीएचसी पर पहुंचा। इमरजेंसी कक्ष में वार्ड ब्वाय श्रवण राजभर और एक मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद था। जबकि डॉक्टर और फार्मासिस्ट ड्यूटी से गायब थे। पेट दर्द से परेशान किशोर को मेडिकल स्टोर संचालक ने इंजेक्शन लगाया। चंदन ने इसका विरोध किया और इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को बुलाने की जिद पर अड़ गया। वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर को आवास से बुलाकर लाया। चंदन ने मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने का विरोध विरोध किया। इस पर डॉक्टर आगबबूला हो गया और गाली देते हुए भगाने लगा। 20 मिनट तक इमरजेंसी कक्ष में डॉक्टर और तीमारदारों के बीच बहस हुई। पीड़ित ने आशीष का एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया। इस बाबत एसडीएम शशिभूषण ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। गाली देते हुए वीडियो भी देखा हूं, प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामिनिवास ने बताया कि डॉक्टर का गाली देने का वीडियो मिला है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें