फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने यूपी सरकार का पुतला जलाया

विज्ञापन
बरहज के कुसम्हा-महेन चौराहे पर सरकार का पुतला दहन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। कुसंहा चौराहे पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया और सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। संतोष यादव ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास का झूठा नारा देकर गरीबों, किसानों, नौजवानों का माखौल उड़ा रही है। प्रदेश में हत्या, चोरी, बलात्कार और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सचिव अनिल गोस्वामी ने कहा कि यूपीकोका कानून लगाकर सरकार राजनीतिक बदला लेने की फिराक में है। दौरान सुनील यादव, रामप्रसाद यादव, रामबहादुर यादव, श्रीकृष्ण यादव, मोतीचंद प्रजापति, डॉ. भूपेन्द्र, शुभई, मुद्रिका प्रसाद, अखिलेश चौधरी, सुभाष यादव, राममिलन, तैय्यब सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें