फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मुठ्ठी बीज देकर बरहज विधायक को सम्मानित किया

विज्ञापन
बरहज के कुरमहां गांव में सम्मान समारोह को संबोधित करते विधायक( - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कुरमहां गांव में आयोजित सम्मान समारोह में गांव के किसानों ने क्षेत्रीय विधायक को दो मुठ्ठी खाद-बीज देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश तिवारी ने सरस्वती चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि यूपीकोका कानून से अपराधियों की नकेल कसी जा सकेगी। इस कानून के पास होने से प्रदेश से गुंडों का खात्मा होगा। तीन तलाक कानून बनने से मुस्लिम महिलाओं का शोषण थमेगा। किसानों से बेटी को बचाने और पढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ रहा है। यहां तक कि सरकार धान क्रय केन्द्रों से समर्थन मूल्य पर खरीद की जा रही है। अध्यक्षता रमेश सिंह और संचालन काशीपति शुक्ल ने किया। इस दौरान रामधारी गोंड़, दिनेश सिंह, राजन सिंह, विपुल, राजकुमार सिंह, अरुण तिवारी, अनुपम तिवारी, आशीष, विनय तिवारी और आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें