फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों ने भरी आरपार की लड़ाई की हुकार

विज्ञापन
नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उत्पीड़न के खिलाफ सचिवों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। इसे लेकर नागरी प्रचारिणी के सभाकक्ष में शनिवार को ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि एक काम पूरा नहीं होता है कि अधिकारी दूसरा काम थोप देते हैं। शौचालय निर्माण को लेकर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर स्पष्टीकरण, वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही। देवकांत मणि ने कहा कि जिला प्रशासन बेवजह का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान आंदोलन के लिए समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें अजय प्रकाश धर द्विवेदी, देवकांत मणि पाठक, अनवारुल सिद्दीकी, राजीव शंकर मिश्र, उदित नारायण यादव, इरशाद जफर, नागेश प्रताप सिंह, सिराजुल, विंध्याचल सिंह, अश्वनी कुमार पंकज, संजीत त्रिपाठी, सुशील श्रीवास्तव, रामकवल, नवीन त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि शामिल किए गए। बैठक की अध्यक्षता शांति स्वरूप तिवारी ने की। इस दौरान संजीत त्रिपाठी, सत्यदेव पांडेय, रिंकी सिंह, निहारिका पांडेय, शिखा मल्ल, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें