खुखुंदू। जिला पंचायत सदस्य समेत दो लोगों को पुलिस ने सिसई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता बालू खनन माफिया है और सपा के एक पूर्व विधायक का करीबी माना जाता है।
खुखुंदू थाना के धनौती लाला गांव निवासी धर्मदेव यादव जिला पंचायत सदस्य है। इलाके में छोटी गंडक नदी से बालू खनन भी सपा सरकार में कराता था। पुलिस ने सपा सरकार में गैंगेस्टर के लिए कई बार डीएम के यहां फाइल भेजा। लेकिन सत्ता के दबाव में गैंगेस्टर की कार्रवाई डीएम की ओर से नहीं की गई। पुलिस ने धर्मदेव यादव और बैदौली निवासी अनूप सिंह उर्फ हरेन्द्र समेत चार लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को धर्मदेव और अनूप को गिरफ्तार कर लिया। अन्य दोनों का नाम पुलिस बताने से इंकार कर रही है। इसकी जानकारी होने पर सपा नेताओं की भीड़ थाने पर लग गई। इस बाबत एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है।