देवरिया। परिषदीय स्कूलों में शनिवार को बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित हुआ। प्राथमिक और जूनियर स्तर तक के छात्र-छात्राएं शामिल रहीं। दौड़, लांग जंप, पीटी, खो-खो और कबड्डी में जोर आजमाइश की।
गौरीबाजार के जूनियर हाईस्कूल भरिया में कबड्डी, दौड़, खो-खो और पीटी, लंबीकूद में हिस्सा लिया। दौड़ में खुशबू, बालक में परशुराम, कबड्डी बालिका में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवा पांडेय, बालक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरिया, लंबीकूद में प्रमिला, प्राथमिक वर्ग में दौड़ में शोभा, बालक में संदीप, कबड्डी बालक में बखरा, बालिका में भरथी पिपरा, पीटी में भरिया और खो-खो में बखरा प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान एनपीआरसी प्रभारी रामप्रवेश सिंह, रतन त्रिपाठी, संजय पांडेय, अशोक पांडेय, सुधाकर मिश्र, शालिनी त्रिपाठी, अनुपमा यादव, दुर्गेश सिंह आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघवापुर परिसर में एनपीआरसी प्रभारी नत्थू खान की देखरेख में जूनियर स्तर के 100 मीटर दौड़ में प्रदीप गोंड, बालिका में निक्की, 200 मीटर में नितेश और बालिका में गुलजन, 400 मीटर में विष्णु और लॉन्ग जंप में पंकज, सन्नी शर्मा, कबड्डी और खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धपिड़रा, सुलेख में धीरज और बालिका में मंशा गौतम, प्राथमिक में 50 बालक में विवेक और बालिका में अलीशा, 100 मीटर में इसरार, बालिका में काजल, 200 मीटर प्रवीण, लॉन्ग जंप में विकास और बालिका में शालिनी, खो-खो और कबड्डी में बड़हरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरौली के परिसर में दौड़ में वीरु, रोहन और उपेंद्र, जूनियर वर्ग में राहुल, विनोद और अमर बालिका में रूख्सार, मधु और तरन्नुम, जूनियर बालिका कबड्डी और खो-खो में सुरौली को प्रथम और पैकौली को द्वितीय स्थान मिला। इस दौरान राघवेंद्र वीर विक्रम शाही, उमरावती पांडेय, श्रीरामानुज मिश्र, हसन, अंशु मणि, अंकित चौहान आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोराराम में 50 मीटर दौड़ में लल्लन बालिका में सपना, 200 मीटर में शिवम, 400 मीटर बालिका में राधिका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर 400 मीटर में चंदन को प्रथम और मनीष को द्वितीय, बालिका में प्रिया को प्रिया को प्रथम और सोनम को द्वितीय स्थान मिला। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, परमात्मा सिंह, आनंद श्रीवास्तव, अखिलेश मणि आदि रहे।