फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलराज मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि लोगों का अपनत्व मिलता रहा है। अब तक कोई फर्क नहीं दिखा है, मुझे लग रहा हैं कि अपनों के बीच में हूं। राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाओं के बारे में कहा कि यह फैसला नेतृत्व को करना है। युवाओं की बेहतरी के लिए मुझे अभी बहुत कुछ करना है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद सांसद कलराज मिश्र बुधवार को जिले में पहली बार आए। जिले के खरोह, गौरीबाजार, सिरजम, बैतालपुर, पुरवा चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इसके बाद वह जिला पंचायत परिसर स्थित आवास पर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं का हुजूम था। संसदीय कार्यालय में देर शाम को विशेष बातचीत में कहा कि बेरोजगारी को दूर करना मकसद रहा। शहर में दो बार जॉब फेयर आयोजित हुआ। टेक्निकल और गैर टेक्निकल में 1600 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली। जिसमें रोजगार तेरे द्वार सफल साबित हुई। कहा कि कुशीनगर जिले में कुशीनगर और पडरौना का रोजगार मेला सफल साबित होगा। इन्क्यूबेशन सेंटर और कंप्यूटर समेत तमाम ट्रेड में ट्रेनिंग सेंटर खोले गए है, जो अपने मकसद में कामयाब हो रहे हैं। इसके जरिए युवा उद्यमी बन रहे है। उनके अंदर आत्मविश्वास दिख रहा हैं। यह शुभ संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें