फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजरी में पहुंचा बिल, जल्द हो सकता है भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। ठेकेदार को भुगतान नहीं होने का मामला प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। डीएम ने भुगतान करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी, लेकिन दो दिन की छुट्टी से रकम के भुगतान फंस गया है। कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। ठेकेदार ने अफसरों से बातचीत के बाद राहत पैकेट वितरित कराया।
विज्ञापन

रुद्रपुर और बरहज इलाके में कई गांवों में बाढ़ के पानी ने जीवन बेहाल कर दिया है। 83994 आबादी प्रभावित है। 13387 परिवार शामिल हैं। राहत बांटने के लिए पुरवा चौराहे की फर्म 21 अगस्त से राहत सामग्री का पैकेट बांट रही है। फर्म के प्रोपराइटर अरविंद राय ने भुगतान नहोने पर एक सितंबर से राहत बांटने से इनकार कर दिया था। अमर उजाला ने एक सितंबर को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने ठेकेदार को राहत पैकेट बनाने का भरोसा दिलाया। कहा कि जल्द ही भुगतान करा दिया जाएगा।

यह है टोल फ्री नंबर
बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। नंबर 05568-1077 और कंट्रोल रूम का नंबर 05568-222090 है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए यह लोग आए आगे
देवरिया। रामनाथ देवरिया मोहल्ले के रहने वाले हौसला प्रसाद सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहल की है। रेलवे में स्टेशन अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हौसला सिंह ने दो हजार लीटर मिनरल वाटर कलेक्ट्रेट में भिजवाया। एडीएम वित्त राजस्व सीताराम गुप्त ने शुक्रवार को बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरित करने के लिए भेजा। इसके अलावा दिनेश राव, विनोद मिश्र, आदित्य राय, सूरज शर्मा, कृष्ण चंद्र, अनवर अंसारी आदि ने नरायणपुर औराई में राहत पैकेट बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें