फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जान लेने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। दहेज के लिए महिला की जान लेने वाले आरोपी फरार हो गए है। पुलिस इनकी तलाश सरगर्मी से कर रही है। अहमदाबाद में मौजूद पति को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। भटनी थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी बबली की शादी फरवरी माह में मईल थानाक्षेत्र के जिरासो गांव में निर्भय के साथ हुई थी। सोमवार को अल सुबह ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता की आग में जलाकर हत्या कर दी। इसकी खबर मिलते ही मायके वाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। दे दिया। घटना के बाद ससुराल वाले भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में विवाहिता के पिता भोला की तहरीर पर पति निर्भय, सास इंद्रावती, रिंकू, देवर रितेश और दो बहनों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। प्रभारी एसओ सुरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें