फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने तहसील दिवस का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रमुख सचिव नगर विकास और नोडल अधिकारी मनोज सिंह बुधवार को विकास कार्यों से रूबरू हुए। तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। नपा के नवनिर्मित सभागार का जायजा लिया। सदर तहसील में 30 मामलों में राजस्व के तीन प्रकरण निस्तारित कर दिए गए।
विज्ञापन

विकास भवन के सभागार में दोपहर 3.15 बजे विभागवार कार्यों की समीक्षा की। ऋण माफी योजना में तेजी लाने को कहा। किसानों की संख्या और धनराशि के बारे में क्रॉस चेकिंग की। राशन कार्डों की फीडिंग में हीलाहवाली पर कार्रवाई की चेतावनी दी। शौचालयों के निर्माण कार्य की प्रगति जानी। पीएम आवास के बारे में ब्योरा तलब किया। शहरी क्षेत्र के सूची में वंचित लोगों का नाम दर्ज कराने का परियोजना अधिकारी सतीश सिंह को निर्देश दिया। सीएमओ से दवाओं की कमी के बारे में रिकॉर्ड तलब किया। ऑक्सीजन आपरेटर्स को मानदेय नहीं मिलने पर आवंटित बजट से भुगतान का निर्देश दिया। अटल पेंशन, मनरेगा, आंगनबाड़ी निर्माण, कर-करेत्तर, कौशल विकास मिशन, सड़कों के बारे में फीडबैक लिया। इसके पूर्व प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने सदर तहसील के समाधान दिवस में पहुंचें। उनके साथ डीएम सुजीत कुमार, सीडीओ राजेश त्यागी, एडीएम वित्त राजस्व सीताराम गुप्त, एसडीएम राकेश सिंह, तहसीलदार राहुल भट्ठ, नायब तहसीलदार डीडी भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें