भाटपाररानी। शिक्षा शेरनी का दूध है, जो शिक्षा रूपी दूध पी लेगा शेर हो जाएगा। नहीं पीने वाला सियार हो जाएगा। यह बातें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनकटा विकास खंड के ग्राम रतसिया कोठी में सुहेलदेव समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कही। राजभर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि सीमांत और लघु सीमांत किसानों का ऋण माफ कराया जाएगा, भाजपा गठबंधन सरकार ने इसे पूरा कर दिया है। सीएम के बारे में कहा कि वह ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि घूस मांगने अधिकारी को जेल भेजा जाएगा। कार्यक्रम में बृजमोहन, भगवान चौहान, रामचंद्र चौहान विश्राम, शंभू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद राजभर पार्टी कार्यकर्ता स्व. बबिता पासवान के घर पहुंच परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया।