फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार/गौरीबाजार। अजयपुरा और पिपरा कछार गांव में दो लड़कियों की चोटी कट गई। दोनों का इलाज अस्पताल में कराया गया। अजयपुरा गांव मदन प्रसाद की बेटी चांदनी भारती सोमवार की सुबह पांच बजे बर्तन धो रही थी। इस दौरान उसकी चोटी कट कर गिर गई। चोटी कटा हुआ देख वह बेहोश हो गई। रविवार की रात पिपरा कछार गांव के नेहा की चोटी कट गई। घरवालों ने इलाज को सीएचसी में दाखिल कराया। पुलिस घटना को लेकर अफवाह मान रही है। वहीं दूसरी ओर, गौरीबाजार में 24 घंटों में किशोरी सहित तीन महिलाओं की चोटी कट गई। ग्राम लेहड़ा में सरोज देवी पत्नी रामप्रवेश रविवार रात घर पर सो रही थी। जब सुबह उठीं तो चोटी बिस्तर पर गिरा पाया। बेहोश होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। कालाबन गांव में 16 वर्षीय मनीषा बेटी सत्यनारायण निषाद चोटी कटने से परेशान हो गई। नौगांवा भटौली बुजुर्ग में सुनैना पुत्री चंद्रभान निषाद की सोते समय चोटी कट गई जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें