सलेमपुर। एसडीएम रामविलास राम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इसमें पांच अनुपस्थित पाए गए। एक्सरे कक्ष में अंधेरा होने और गंदगी देख अधीक्षक को फटकार लगाई। दवा स्टॉक का विवरण बोर्ड अंकित नहीं मिला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को 9.20 बजे एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्हें बताया गया कि कुल 42 मेडिकल और नौ कार्यालयी स्टॉफ हैं। इसमें पांच अनुपस्थित पाए गए। सुमन मौर्या अवकाश पर थीं। डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ संगीता पांडेय, एवं डॉ. मयंक अनुपस्थित थीं। ईसीजी टेक्नीशियन निरीक्षण के समय बाद में आए। एक्सरे टेक्नीशियन सहायक राजन गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर की जांच की। इसमें दवाओं की समाप्ति तिथि अंकित नही पाई गई। दवा का विवरण सूचना बोर्ड में अंकित नहीं था। एक्सरे कक्ष में अंधेरा था और साफ-सफाई का अभाव था।