फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मौत सरकारी हत्या, जिम्मेदार हैं सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत के बाद विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। भाकपा माले ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया, जबकि कांग्रेसियों ने मौन धरना दिया। कुछ संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

भाकपा माले के कार्यकर्ता सोमवार को राघवनगर कार्यालय पर एकत्र हुए। जुलूस की शक्ल में सिविल लाइंस में पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में आएं। गीता पांडेय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत को घटना न समझें। सीएम योगी आदित्यनाथ के मीटिंग लेने के बाद सामूहिक मौत हुई है, जो केंद्र और प्रदेश से भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकेत है। श्रीराम कुशवाहा ने कहा कि गौरक्षा की बात करने वालों की संवेदना इंसानों के प्रति खत्म हो चुकी है। कलक्टर शर्मा ने कहा कि सीएम का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद यह हालात है। इस दौरान सुमन, शोभा, सविता सिंह, निर्मला मिश्रा, मिट्ठू प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेसियों ने शहीद स्थल पर मौन धरना दिया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर गृह जिला है। इसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। जनता से माफी मांगें। 30-30 लाख रुपये मुआवजा दी जाएं। शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि इस घटना से सरकार बेनकाब हो गई है। इस दौरान बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, रामजी गिरि, दीनानाथ भारती, वरुण राय, नागेंद्र शुक्ल आदि रहे। अंजुमन इस्लामिया ने अमन गेट पर कैंडल जलाया। मेडिकल कॉलेज के अलावा मंडी हिमाचल प्रदेश में हादसा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सदर शकील अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद अयूब, अनवारूल हसन, इजहारूल, संजय पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें