फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा को लेकर कॉलेज में लगी शिकायत पेटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। महिला सुरक्षा को लेकर देवरिया में पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। एसपी और एएसपी के निर्देश पर कॉलेजों में शिकायत पेटिका लगाई जा रही है। मंगलवार को नगर के दो स्कूलों में शिकायत पेटिका लगी। महिला सुरक्षा के कोऑर्डिनेटर विजय श्रीवास्तव ने कहा कि घर से स्कूल आने जाने के दौरान रास्ते में मनचले छेड़खानी करते है। ऐसे में पुलिस इन रोमियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कठोर कदम उठा रही है। स्कूलों में शिकायत पेटिका लगाई जा रही है। नगर के सतासी इंटर कॉलेज और रामजी सहाय पीजी कॉलेज में लड़कियों के कॉमन रूम में शिकायत पेटिका लगाई गई। उन्होंने कहा कि लड़कियां शिकायत पेटिका में बिना अपने नाम के भी शिकायत कर सकती हैं। पुलिस शिकायत को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। शिकायत पेटिका को खोलने के लिए हर थाने से दो महिला पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। शिकायत करने वाली लड़कियों का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। हर सप्ताह में शिकायत पेटिका पुलिस ही खोलेगी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. पीएन दूबे, श्रीनारायण पांडेय, अष्टभुजा त्रिपाठी, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें