फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। डुमरी निवासी 10 वर्षीय बालक की शुक्रवार को पोखरी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डुमरी निवासी बिकाऊ का 10 वर्षीय पुत्र सन्नी शुक्रवार को दोस्तों के साथ गांव स्थित पोखरी में नहाने गया था। तट पर एक पेड़ था, उस पर कुछ लड़के चढ़कर फिर पोखरी में कूद कर स्नान कर रहे थे। यह देख सन्नी भी पेड़ पर चढ़कर पोखरी में कूद कर नहाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सन्नी जब पोखरी में कूदा तो उसका सिर मिट्टी में धंस गया। वह चोटिल होकर बेहोश हो गया। दोस्तों ने शोरगुल करते हुए उसे घर पहुंचाया। किसी ने सर्प दंश की बात कही। असमंजस की स्थिति में झाड़-फूंक के बाद जिला अस्पताल ले गए, तब तक देर हो चुकी थी। मौत की खबर के बाद परिजन सहित पूरे गांव में नागपंचमी की खुशियां मातम में बदल गई। मां मालती देवी, भाई संदीप तथा बहन नेहा दहाड़ मार कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें