फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंधक बना पचास हजार नगदी सहित ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भटवलिया चौराहा स्थित एक मकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 50 हजार रुपये की नकदी समेत ढाई लाख रुपये सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े उठा ले गए। चोरों ने कमरे में सो रहे परिवार के सदस्यों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था। सुबह बेटे ने कमरे की कुंडी खोल चोरी की जानकारी दी।
विज्ञापन

भटवलिया निवासी अनिरुद्ध तिवारी की पत्नी और बच्चे खाना खाकर दो मंजिला मकान में सोने चले गए। अनिरुद्ध की माता नीचे कमरे में सोई थीं। बुधवार की देर रात में चोर पीछे के रास्ते छत से घर में दाखिल हुए। सीढ़ी का दरवाजा खुला था। चोर कमरे में प्रवेश कर गए। कमरे में सभी लोग सो रहे थे। यह देख चोरों ने पहले वहां रखा मोबाइल फोन उठा लिया और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद इत्मीनान से दो अलमारी को तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, पचास हजार रुपये नकदी और कीमती साड़ी व कपड़े चुरा लिए। मकान स्वामी ने चोरी गए सामानों की कीमत ढाई लाख रुपये बताई है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें