फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर डीसीएम का औचक निरीक्षण, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वाराणसी मंडल के सीनियर डीसीएम ने शुक्रवार को सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ आए टीईटी प्लेटफॉर्म पर चारों ओर फैल गए। इस दौरान वह पार्सल घर, आरक्षण खिड़की, साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर अधिकारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आरसी श्रीवास्तव सुबह बाबूधाम एक्सप्रेस से सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ 20 की संख्या में टीईटी भी थे। बताया जाता है कि वह चार दिन यहां रूक कर अलग-अलग स्टेेशनों का निरीक्षण करेंगे। सबसे पहले उन्होंने प्लेटफॉर्म की व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों के लिए पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। स्टेशन अधीक्षक को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। इसके बाद वह पार्सल घर गए। वहां की गंदगी देख संबंधित अधिकारियों पर बिफर पड़े। पार्सल घर के रिकॉर्ड फाइल का अवलोकन किया। प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3 पर सामान बेचने वाले वेंडरों के दुकानों जांच की। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी, डीसीआई राजाराम के अलावा अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें