फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जला कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ट्रांसफॉर्मर जलने से नगर के कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं मिलने से जहां पानी की समस्या बढ़ गई है। वहीं गर्मी में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। मोहल्ले वालों ने एक्सईएन से मिलकर अविलंब जला हुआ ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की। वहीं देवरिया और गोरखपुर स्टोर में ट्रांसफॉर्मर की कमी अफसर बता रहे हैं।
विज्ञापन

सोहनाग मोड़ पर लगा 400 केबीए का ट्रांसफॉर्मर से सलाहाबाद, पश्चिमी इचौना, बस स्टैंड के लोगों को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार की शाम को अचानक ट्रांसफॉर्मर जल गया। बिजली नहीं मिलने से पूरी रात लोगों को उमसभरी गर्मी में दो चार होना पड़ा। मंगलवार को दोपहर में नगर के अभिषेक जायसवाल, आशुतोष तिवारी, श्रवण सिंह्र विद्यासागर आदि एक्सईएन के पास पहुंचे और जले हुए ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की। लोगों का कहना है कि बिजली नहीं मिलने से मोहल्ले वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के लिए लोगों को दिक्कत हो रही है। जर्जर तार और लोकल फाल्ट के चलते अक्सर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। इसमें सुधार करने की मांग लोगों ने की। एक्सईएन ने बताया कि जेई को ट्रांसफॉर्मर के लिए भेजा गया है। गोरखपुर और देवरिया स्टोर में 400 केबीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध नहीं है। ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध होते ही बदल दिया जाएगा।

डेढ़ साल से जला है मोबाइल ट्रांसफॉर्मर
सलेमपुर। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद लोगों को गर्मी में परेशानियां झेलना लाजमी है। नगर प्रशासन की ओर से खरीदा गया दो मोबाइल ट्रांसफॉर्मर करीब डेढ़ साल से जला पड़ा है। बिजली विभाग और नगर प्रशासन की आपसी खींचतान में नहीं बदला जा रहा है। नगर में ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगा दिया जाता है। लाखों खर्च करने के बाद इसका लाभ नगरवासियों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें