फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया-कसया फोरलेन निर्माण के लिए हटाए जाएंगे 14 साै खंभे

Sat, 16 May 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया फोरलेन निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने टीएस मशीन से सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए कुल 14 सौ बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। 22 स्थानों पर पुलिया निर्माण कराया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब तीन हजार पेड़ भी काटे जाएंग। इसके लिए एनओसी का इंतजार है।
विज्ञापन

देवरहा बाबा की तपस्थली देवरिया से तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को जोड़ने वाले देवरिया-कसया मार्ग की लंबाई 31.500 किमी है। वर्तमान में इसकी चौड़ाई 10 मीटर है। अब इस मार्ग की चौड़ाई 17 मीटर की जाएगी। प्रत्येक लेन 7.5 मीटर और बीच में दो मीटर का डिवाइडर होगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए 292 करोड़ छह लाख 66 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रथम किस्त के रूप में 102.22 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
फोरलेन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के सर्वे इंजीनियरों ने टीएस मशीन से सड़क की चौड़ाई, लंबाई, ऊंचाई व गहराई का मापन कार्य शुरू कर दिया है। परिधि में पड़ने वाले 144 बिजली के खंभों और लगभग तीन हजार पेड़ों पर क्रास का निशान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें