फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में 1400 लोगों ने भरा मांगपत्र

Sun, 08 Feb 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। यूजीसी रेगुलेशन को लेकर समान न्याय संघर्ष समिति के नेतृत्व में चलाए जा रहे मांगपत्र अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील परिसर में शिविर लगाया गया। अभियान के छठे दिन अधिवक्ताओं, फरियादियों और आम जनमानस में मांगपत्र भरने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान करीब 1400 लोगों ने राष्ट्रपति तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मांगपत्र भरा।
विज्ञापन

समिति की ओर से बताया गया कि यह मांगपत्र आगामी 16 फरवरी को देवरिया के चंडिका छात्रावास मैदान में प्रस्तावित महापंचायत के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्रक उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव को सौंपा।
समिति के सदस्यों ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताते हुए इसका विरोध किया। उन्होंने आम लोगों से संवाद कर यूजीसी बिल के विरोध में अधिक से अधिक संख्या में मांगपत्र भरने की अपील की।
विज्ञापन

मांगपत्र अभियान में प्रमुख रूप से अमित सिंह बबलू, चंद्रभूषण पांडेय, रवि प्रकाश मिश्र छोटे, नित्यानंद उपाध्याय, अजय मिश्र पुल्लू, सच्चिदा सिंह राना, अरुण कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें