फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू के नए 14 मरीज मिले, एक रेफर

Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की शाम से बुधवार दोपहर तक 14 नए मरीज भर्ती हुए। इनकी जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। जबकि प्लेटलेट्स कम होने पर एक मरीज को रेफर कर दिया गया। वार्ड में भर्ती सत्रह मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि नौ लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। दवा, जांच सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क है। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें