फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताला तोड़कर मोबाइल की दुकान से 14 लाख की चोरी

Thu, 23 Jan 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर गौनरिया चौराहा पर मंगलवार की रात नकद काटकर एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित 14 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने जब अंदर का बिखरा हुआ सामान देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का साक्ष्य जुटाए। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इससे पहले भी यहां चोरी की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव के अशोक कुमार यादव थानाक्षेत्र के रामपुर गौनरिया चौराहा पर किराए की मकान में आदर्श मोबाइल फर्म, अमन ट्रेडर्स के नाम से मोबाइल की बड़ी दुकान खोले हैं। मंगलवार की रात नौ बजे के करीब प्रतिदिन की तरह अशोक दुकान बंद कर घर चले गए।
बुधवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे। शटर उठा कर अंदर गए तो बिखरा हुआ सामान देख कर वह दंग रह गए। देखा कि पीछे की दिवाल में सेंधमारी कर चोर अंदर समा कर चोरी कर लिए हैं। इसमें 30-35 ब्रांडेड कंपनियों का स्मार्ट फोन, एक आईफोन, एक वीडियो कैमरा, 1.10 लाख रुपये नकदी सहित कुल 14 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी चोर तोड़ कर उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

इससे पहले भी यहां चोरी की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका। पीड़ित अशोक ने बताया कि चोरी की इस घटना से वह बर्बादी की कगार पर पहुंच गए। दुकान में करीब में करीब 30 लाख रुपये का सामान था। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि रामपुर गौनरिया चौराहा पर अशोक यादव की मोबाइल की दुकान में सेंधमारी कर चोरी हुई है। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटा कर जांच में लगी हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें