फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में फूटा कोरोना बम,14 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
तरकुलवा के लक्ष्मीपुर गांव में आधा दर्जन कारोना पॉजेटिव मिलने के बाद अधिकारियो ने गांव को किया स - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
देवरिया में फूटा कोरोना बम, 14 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

संख्या हुई 51, अधिक संख्या में संक्रमित मिलने के बाद जिले में हड़कंप, एक ही गांव के छह संक्रमित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संख्या में जिले में बढ़कर 51 हो गई है। यह अलग बात है कि इसमें पांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इनकी रिर्पोट पॉजिटिव आई है उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इसमें अधिकतर मुंबई से आए हैं। अधिक संख्या में संक्रमित मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। इसमें एक ही गांव और एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं। पूरे गांव को सील कर दिया गया है।
बिना जांच प्रवासियों की घर वापसी, बदहाल क्वारंटीन सेंटर और सामाजिक दूरी बेअसर ने संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है। प्रवासियों के एक लाख 25 हजार से अधिक की संख्या में आने के बाद खतरे की घंटी बजने लगी है। हजारों की संख्या में मजदूर चोरी से गांव में दाखिल हो गए हैं। विरोध करने वालों की पिटाई हो रही हैं। पुलिस का डंडा चल नहीं पा रहा हैं। अधिकतर लोगों को न तो क्वारंटीन और न ही होम क्वारंटीन का मतलब पता है। गांवों में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर अव्यवस्था के शिकार हो गए हैं। जो भी हो रविवार को आई रिपोर्ट ने सबको हिलाकर रख दिया है। रिपोर्ट में कोरोना के 14 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से अधिकतर मुंबई से आए हुए हैं। इनमें सदर विकास खंड के खोराराम के तीन, बढ़या बुजुर्ग के एक, भालीचौर का एक, गौरीबाजार ब्लॉक के बेलकुंडा एक, पथरदेवा के बजंरिया बाजार एक और तरकुलवा लक्ष्मीपुर के छह और बरहज के डेईडीहा का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोराराम के खलवा टोला की रहने वाली महिला अपने चार बच्चों के साथ मुंबई से कार बुक कराकर 20 मई को देवरिया आई, उसी दिन महिला का सैंपल जांच के लिए भेजा गया, महिला बच्चों के साथ स्कूल में क्वारंटीन थी। शनिवार को अपने घर चली गई। वहीं, पथरदेवा ब्लॉक के बंजरिया बाजार गांव निवासी 15 मई को श्रमिक ट्रेन से छह लोग गोरखपुर आए, घर वाले बंजरिया चौराहे पर एक दुकान में सभी को रखे, 20 मई को जांच के लिए सैंपल भेज गया था जो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्होंने बताया कि साथ में परिवार और भाई आए हैं। रामलक्षन क्षेत्र के बेलकुंडा गांव का युवक 10 मई को मुंबई से ट्रक से कुशीनगर के हाटा में उतरा। यहां से घर तक परिवार का एक सदस्य इसे लाया। यह घर पर ही रह रहा था। दिक्कत होने पर 20 मई को जांच कराकर घर चला आया। इसने बताया कि ट्रक में 51 लोग सवार थे, जो देवरिया और कुशीनगर के रहने वाले हैं। बेलकुंडा में ही मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज 10 मई को मुंबई से ट्रक से गांव को आया था। ट्रक में 51 लोग सवार थे। इनमें एक रुद्रपुर, परसोतिम्मा और बेलकुंडा गांव के निवासी एक पॉजिटिव था। वह 10 मई से ही होम क्वारंटीन था। बरहज विकास खंड के देईडिहा गांव दो युवक राजस्थान के जयपुर से 19 मई को आएं और घर चलें गए। अगले दिन बरहज सीएससी पर जांच कराए। जहां इन्हें क्वारंटीन कर देवरिया भेज दिया गया था। तरकुलवा विकास खंड के लक्ष्मीपुर गांव के 13 लोग मुंबई से दो इनोवा कार बुक कराकर 17 मई को अपने गांव आए। इन्हें एमएच इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया। जहां बसंतपुर धूसी में सैंपल 20 मई को दिए गए। इसमें एक ही परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। इसमें बच्चे भी हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें