एसपी के निर्देश पर कच्ची शराब के खिलाफ दूसरे दिन चला अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस ने शराब के धंधेबाजों व तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया।
शुक्रवार को पुलिस ने कच्ची शराब, अवैध देसी शराब व अंग्रेजी शराब के विरुद्ध कार्रवाई की। इसमें 165 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इस दौरान एक महिला सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
कोतवाली पुलिस ने पिड़रा के दीनदयाल को 13 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गौरीबाजार पुलिस ने झारखंड के कुसुंभा के गंगाराम के पास से 15 लीटर अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। तरकुलवा पुलिस ने तरकुलवा के बालपुर श्रीनगर के उदल सिंह व झारखंड के के रमेश तिग्गा 28 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बघौचघाट पुलिस ने झारखंड के बड़चौरगायी के प्रदीप उरांव को आठ लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा।
बरियारपुर पुलिस ने उदयपुरा के पप्पू मुसहर के पास 16 लीटर कच्ची शराब बरामद की। भलुअनी पुलिस ने कुईया के रामनिवास राजभर के पास से 11 लीटर कच्ची शराब बरामद की। रामपुर कारखाना पुलिस ने झारखंड के अजीत मांझी व संजय उरांव के कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
रुद्रपुर पुलिस ने करमेल के केशव निषाद नौ लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। लार पुलिस ने हाटा के सतीश यादव को 15 शीशी बंटी बबली के साथ गिरफ्तार किया। श्रीरामपुर पुलिस ने झारखंड के कार्तिक उरांव को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सलेमपुर पुलिस ने मझौलीराज के हनुमान चौक के प्रदीप मद्धेशिया व राकेश कुमार मद्धेशिया को 25 लीटर कच्ची शराब बरामद के साथ गिरफ्तार किया। सुरौली पुलिस ने तरकुलहा टोला निवासी एक महिला मीरा देवी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में चालान कर दिया।