देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर और गौरीबाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 136 वाहनों का चालान किया, जबकि दो वाहनों को सीज कर दिया।
रुद्रपुर मोड़, बस स्टैंड, मालवीय रोड और कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाली बसों, ऑटो और ई-रिक्शा की जांच की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस के संचालित ऑटो व ई-रिक्शा को भी सीज किया गया।
गोरखपुर रोड पर गौरीबाजार थाना क्षेत्र में इंटरसेप्टर वाहन की मदद से तेज रफ्तार वाहनों की जांच कर चालान किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की। संवाद