फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीनियर स्टेट एथलेटिक्स के ट्रायल में 134 ने की दावेदारी

Tue, 22 Jul 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। मल्हना स्थित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए जिला ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें कुल 134 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। अंत में विभिन्न स्पर्धाओं के लिए कुल 47 का चयन किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश एथलेटिक्स संघ की देखरेख में 29 व 30 जुलाई को लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स काॅलेज में सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप महिला व पुरुष का आयोजन होगा। इसमें प्रतिभाग के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स प्रशिक्षक विश्वजीत यादव की देखरेख में जनपद स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के इलाकों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह संग प्रतिभाग किया और अपना दमखम दिखाया।100 मीटर दौड़ के लिए पुरुष वर्ग में मोहम्मद शाहिद, धन्नू कुमार, अंगद यादव व बालिका वर्ग में सोनी, प्रियंका व अंकिता, 200 मीटर में सुनील कुमार, अनुराग, वैभव पांडेय व बालिका वर्ग में मनीषा, वंदना, आरुषि सिंह, 400 मीटर में रितेश निगम, शिवम यादव, विकास चौहान, 800 मीटर में मनीष राजभर, विकास कुमार, नितिन यादव, 1500 मीटर में प्रद्युम्न, धीरज यादव, धीरज शर्मा व 5000 मीटर के लिए सत्यवीर कुमार, धीरज कुमार शर्मा, व उपकार कुमार व महिला में प्रियंका भी चयनित की गईं। लंबी कूद के लिए शिवम, शाहिद व अंकित भारती, महिला वर्ग में मनीषा, सोनी यादव, ट्रिपल जंप के लिए नितिन, आदित्य कुमार, महिला वर्ग से शाहजहां खातून, ऊंची कूद में अनुराग, शिवम, भालाफेंक के लिए अंकित, अनुज, लक्की, गोलाक्षेपण के लिए अश्वनी, अभिषेक, किशन व महिला वर्ग से अलीशा खातून, अन्नू यादव, डिस्कस थ्रो के लिए प्रियांशु, प्रीतम व आरू , हैमर थ्रो के लिए अनूप कन्नौजिया, सत्येंद्र कुशवाहा का चयन किया गया। एथलेटिक्स संघ के जिला सचिव शिवानंद नायक ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल में पुरुष वर्ग में 98 व महिला वर्ग में 36 खिलाड़ियों ने दावेदारी की। चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। इस दौरान जेपी, कोमल चौहान, जितेंद्र राजभर, सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें