फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिलीं 286 नई महिला आरक्षी

विज्ञापन
देवरिया पुलिस लाइंस में पासिंग आउट परेड में शामिल महिला रिक्रुट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस विभाग को 286 नई महिला आरक्षी मिल गई हैं। छह महीने का प्रशिक्षण पूरा कर बुधवार को उन्होंने पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। परेड के बाद उन्हें नई तैनाती स्थल के लिए रवाना किया गया। दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि डीएम और एसपी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। दीक्षांत परेड समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए डीएम ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। साथ ही महिला रिक्रूटों को शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

डीएम अमित किशोर ने कहा कि महिला रिक्रूट आरक्षी निष्पक्ष, पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रशिक्षण पूरा होने पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। वह जहां भी तैनात रहें, अपनी एक अलग छाप छोड़े। एसपी एन. कोलांचि ने कहा कि यहां प्रशिक्षण ले रहीं 294 में से 286 ने सफलता अर्जित की है। किसी कारण से जो सफल नहीं हो सकी हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे मेहनत कर अगली बार में प्रशिक्षण पूरा कर लेंगी। एसपी ने डीएम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी वरुण मिश्रा, अग्निशमन अधिकारी शंकर शरण राय, सीओ रुद्रपुर मिथिलेश तिवारी, प्रतिसार निरीक्षक प्रकाशचंद्र पांडेय, एसपी पीआरओ नवीन चौधरी, और महिला रिक्रूट आरक्षियों के परिजन आदि उपस्थित रहे।


इन जिलों से थीं महिला रिक्रूट
गाजीपुर से 81
बलिया से 86
मिर्जापुर से 67
चंदौली से 50
मऊ से 10

बेहतर प्रदर्शन करने वाली रिक्रूट सम्मानित
पासिंग आउट परेड में इनडोर और आउटडोर दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला रिक्रूट आरक्षी बबली, इनडोर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला रिक्रूट आरक्षी अंजली मौर्य, आउटडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला रिक्रूट आरक्षी अंजू रंजन, साक्षात्कार मे टॉप करने वाली महिला रिक्रूट आरक्षी यविधा देवी, उत्कृष्ट प्रशिक्षक (आइटीआई) बृजेश राय और उत्कृष्ट प्रशिक्षक (पीटीआइ) वीरेंद्र कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें