फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
संघर्ष समिति के लोगो ने कचहरी में हस्ताक्षर अभियान चालाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों का धरना बृहस्पतिवार को 42वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने अंतिम सांस तक बैतालपुर चीनी मिल चालू कराने मांग पर अड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। मामले में सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर आगामी चुनाव में विरोध जताने का ऐलान किया। प्रदेश महासचिव दरोगा यादव ने कहा कि सरकार चाहे जितना टालमटोल कर ले बैतालपुर चीनी मिल चलाने के लिए जिले के किसान कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में गन्ना किसानों के समूह ने कचहरी परिसर में बैतालपुर चीनी मिल चालू कराने के लिए गन्ना किसानों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया है। पहले ही दिन अधिवक्ताओं, बुद्धिजीवी समेत 350 लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस दौरान अरविंद गिरि, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामइकबाल चौहान, रामहरख यादव, फारूख अहमद, मनोज कुमार यादव, वेद प्रकाश, सुबास यादव, रत्नेश मिश्र, झाबर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें