फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में सरकार पर जमकर बरसे सपाई

विज्ञापन
बरहज के अटल तिराहे पर नवनियुक्त जिला सचिव का सम्मान करते कार्यकर्ता और उपस्थित गणमान्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। अटल तिराहे पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पार्टी जिला सचिव अब्दुल खालिक का जोरदार स्वागत किया। जबकि समारोह के बहाने कार्यकर्ता सरकार पर जमकर बरसे। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव को फूलमालाओं से लाद दिया। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार जुमलेबाज बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। विशिष्ट अतिथि बेचूलाल चौधरी ने कहा कि पार्टी सदैव निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान करती रही है। पार्टी की जीत में हमेशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही है। अब्दुल खालिक को पार्टी जिला सचिव बनाये जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी। अध्यक्षता हरेराम चौधरी और संचालन रामबहादुर यादव ने किया। कार्यक्रम को रब्बूदीन, ओंकार जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, रवींद्र प्रताप यादव, मंजूर आलम, राजन गुप्ता, ओंकार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान गोपी यादव, पारसनाथ, वीरेंद्र सोनकर, अशोक, इम्तियाज अंसारी, विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें