वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। साथी अधिवक्ता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। बैठक कर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए हमलावरों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। बार अध्यक्ष सिंहासन गिरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता अभिषेक मिश्र पर पिछले दिनों हमला करने वाले आरोपियों को 15 दिनों बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अलबत्ता उन्हीं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गौरीबाजार पुलिस की कार्यप्रणाली निंदनीय है। एसपी मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करें। साथी को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में सुशील मिश्र, गौतम नारायण पांडेय, अजय उपाध्याय, वरुण बघेल, आरपी कुशवाहा, वाचस्पति मिश्र, रोशन पांडेय, दीपक मिश्र, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।