तीज की पूर्व संध्या पर महिलाओ ने श्रृगांर की समानो की खरिदारी की।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। तीज को लेकर मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं ने श्रृंगार एवं प्रसाद सामग्रियों की खरीदारी की। शाम को हनुमान मंदिर रोड, मोतीलाल रोड, राघवनगर आदि जगहों पर महिलाओं की भीड़ पर्व की तैयारियों में जुटी रहीं। ब्यूटी पार्लरों में मेंहदी रचाने और श्रृंगार के लिए भी महिलाओं की भीड़ रही। आचार्य पं.गोरखनाथ मिश्र बताया कि पहली बार पार्वती ने शिव को वर के रुप में प्राप्त करने के लिए तीज व्रत किया था। तभी से तीज व्रत की परंपरा चली आ रही है। सुहागिन महिलाएं बुधवार को तीज के दिन उपवास करने के बाद स्नान ध्यान कर शाम को शिव व पार्वती की पूजा करेंगी। प्रमुख मंदिरों में समूह में पूजन पाठ एवं व्रत के महात्म्य से संबंधित कथा का श्रवण करेंगी। बृहस्पतिवार को इस व्रत का पारण होगा।