फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने काटा केक, राहगीरों को पिलाया पानी

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी का जन्मदीन मनाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन पार्टी नेताओं ने अलग-अलग अंदाज में मनाया। पार्टी कार्यालय पर जहां केक काटकर खुशी का इजहार किया, वहीं कचहरी रोड पर युवाओं ने चिलचिलाती धूप में राहगीरों को पानी पिलाकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, किसान, मजदूर और शोषितों के आवाज हैं। संघर्ष में उनका विश्वास है। वह समवेशी विकास के समर्थक हैं। सभी प्रकार के संप्रदायिकता, गैर बराबरी तथा असमानता के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाते हैं। भारत को खुशहाल और मजबूत बनाना राहुल का सपना है। लोकसभा चुनाव में जनता की मदद से केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। इस दौरान सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, कैलाश तिवारी, वरूण राय, समीर पांडेय, ऋषिकेश मिश्र, दीनानाथ भारती, दिलीप सिंह, रमाशंकर यादव, रमेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कचहरी रोड पर युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ऋषभ शुक्ल के नेतृत्व में प्याऊ लगाकर राहगीरों को पानी पीलाया और राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान आदित्य मिश्र, अशोक मालवीय, विनय मिश्र, शिवेंद्र शाही, सुशील यादव, विनय मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश शुक्ला, ज्ञानरंजन पांडेय, बालमुकुंद मिश्र, भरत तिवारी, दिलीप यादव, गोविंद मिश्र, प्रवीण आर्या, भूपेंद्र सिंह, रितेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें