फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम हुआ धड़ाम,इंतजार में बीत गया दिन

विज्ञापन
मदिरा दुकान के लाटरी के लिए सर्वर फेल होने से नही हो सका लाटरी वापस जाते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सर्वर में दिक्कत होने की वजह से शराब की दुकानों की लॉटरी नहीं निकली। देर रात इंतजार के बाद आवेदनकर्ताओं को मायूस होकर वापस होना पड़ा। नाराज लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में आबकारी विभाग की ओर से 325 शराब की दुकानों की लॉटरी गुरुवार को ऑनलाइन 11 बजे निकाली जानी थी। इसके लिए 5200 लोगों ने आवेदन किया था। डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर 12 बजे पहुंचे। कुछ देर इंतजार के बाद कंप्यूटर सिस्टम ठीक नहीं हुआ। इसके बाद तीन बजे लॉटरी निकालने की घोषणा की गई। लॉटरी के इंतजार में पहुंचे आवेदनकर्ता दोबारा आए। लेकिन समय बीतने के बाद भी लॉटरी नहीं निकल सकी। शाम 6 बजे आबकारी आयुक्त की ओर से बताया गया कि सर्वर की दिक्कत दूर नहीं हुई है। इसलिए 9.30 बजे रात को ऑनलाइन लाटरी निकाली जाएगी। शराब की दुकान के लिए आवेदन करने वालों में गोपालगंज और सिवान जिले के अधिकांश लोग शामिल हैं। बिहार बार्डर से सटे अंग्रेजी, देशी और बीयर की दुकानों पर सबसे अधिक लोगों ने आवेदन किया है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि सर्वर में दिक्कत होने के कारण लॉटरी नहीं निकाली जा सकी।

पानी के लिए तरसे लोग
देवरिया। लॉटरी के लिए कैंपस में आवेदनकर्ताओं को बैठने के लिए बेहतर इंतजाम किया गया था। पानी की व्यवस्था हुई थी। लेकिन दोपहर में ही पानी खत्म हो गया। इसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


कई बार हुआ तकरार
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। आवेदनकर्ताओं के अलावा अंदर अन्य किसी व्यक्ति को जाने से पुलिस वाले रोक रहे थे। इसे लेकर कई बार तकरार भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें