डा.लक्ष्मीकांत गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खुखुंदू। कस्बा निवासी डॉ. लक्ष्मीकांत गुप्ता की मौत की सूचना मिलते ही घरवालों और कस्बे में मातम छा गया। फिसल कर गिरने उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हादसा कसया में उनके आवास पर हुआ। डॉ. लक्ष्मीकांत गुप्ता की तैनाती अंबेडकर नगर में थी। डॉ. लक्ष्मीकांत गुप्ता की पत्नी भी डॉक्टर हैं। उनका खुद का कसया में नर्सिंगहोम है। पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता एमडी होम्यो से हैं और डॉ. लक्ष्मीकांत एमडी मेडिसिन से थे। दोनों लोगों का गांव पर अक्सर आना-जाना था। मौत की सूचना मिलते बाजार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम गांव पहुंचा। चिकित्सक के दो बेटे अंशुमान और शुभम हैं। मां चंपा देवी, भाई गोरख गुप्ता और सत्यनारायण का रो रोकर बुरा हाल है। चिकित्सक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में खुशी का माहौल चल रहा था। उनके सबसे छोटे भाई सत्यनारायण गुप्ता की 18 फरवरी को सगाई है। परिवार के लोग सगाई की तैयारी में लगे थे। तब तक मौत की सूचना ने सबको झकझोर कर रख दिया।