फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का हित वाला यह है बजट

विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने अच्छा बजट आने पर शहर के सुभाष चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। आम बजट किसानों और गांवों पर केंद्रीय होने से भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गदगद हैं। शुक्रवार को सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं। पटाखे फोड़े। जिला संयोजक संजय तिवारी की अध्यक्षता में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मारकंडेय तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों के हित में बजट पेश हुआ है। क्षेत्रीय मंत्री जीतेंद्र पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने आम बजट में किसानों के हित को सर्वोच्च स्थान दिया है। जिला संयोजक संजय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट पूरी तरह आमजन को समर्पित है। मोदी सरकार ने किसानों को उनकी फसल की लागत से डेढ़ गुना दाम देने का फैसला किया है। इससे किसानों का पलायन रुकेगा। किसान नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रिकॉर्ड धनराशि का आवंटन किया गया है। श्रीनिवास मणि ने कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू कर मोदी सरकार ने किसानों को खुशहाल और विपक्षियों को हताश कर दिया है। जिला मंत्री अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि आज तक का सबसे संतुलित जनोपयोगी बजट है। इस दौरान अजय उपाध्याय, राकेश सिंह, अशोक मिश्र, जयप्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, उग्रसेन राव, राहुल मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें