बरहज के एसके इंटर काॅलेज में आयोजित फुटबाॅल मैच के दौरान गोल करने के लिए जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
बरहज। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के खेल मैदान में स्व. इंद्रासन सिंह राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में न्यू मानव क्लब फाजिलनगर ने कोलकाता की डल्फ टीम, जबकि दूसरे मैच में टाइगर क्लब बरहज ने इंदौर को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
मंगलवार को आयोजित पांच दिवसीय मैच के पहले दिन सर्वप्रथम मुख्य अतिथि आंजनेय दास और नपा अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुुरुआत कराई। मैच में पहले हाफ तक पश्चिम बंगाल और फाजिलनगर की टीमें एक दूसरे पर दबाव बनाती रहीं। दूसरे हॉफ के 10वें मिनट में फाजिलनगर के डिंपल ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। आखिरी दौर तक पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि एसडीएम अरुण सिंह और नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता ने गेंद को किक मारकर मैच शुरू कराया। शुरुआती दौर में ही बरहज ने दबाव बनाते हुए पहले हॉफ में मोनू ने एक गोल दाग टीम को बढ़त दिला दी। कुछ देर बाद ही बरहज के अशोक ने दूसरा गोल दाग दिया। दूसरे हाफ में इंदौर के अभिषेक ने एक गोल दाग सके। बरहज ने 2-1 से मैच को अपने पाले में कर लिया। मैच की आंखों देखी अरुण सिंह और अमरेश सिंह, जबकि रेफरी सीवान के मकदूम खान और देवरिया के सुनील सिंह रहे। इस दौरान आयोजक अनूप कुमार मद्देशिया, खड़क बहादुर यादव और मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।