भाटपाररानी। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियां इस समय किसानों को निर्धारित दर से अधिक दाम पर यूरिया बेच रही हैं। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने डीएम से इस लूट को बंद कराने की मांग की है।
भाजपा किसान सेल के नेता योगेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा है कि प्रदेश सरकार की तरफ से सहकारी समितियों पर यूरिया की कीमत निर्धारित कर दी गई है। इसके बावजूद साधन सहकारी समिति टीकमपार पर किसानों को निर्धारित मूल्य 327 रुपये के बजाय 350 से 360 रुपये प्रति बोरी की दर से खुलेआम बिक्री की जा रही है। इससे क्षेत्र के किसान परेशान हैं। यही हाल क्षेत्र के कई समितियों का है। उन्होंने कहा है कि किसानों के हित में जारी शासन के इस हित का कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से इसकी जांच कर कार्रवाई करने तथा किसानों को निर्धारित दर पर समितियों द्वारा यूरिया बेंचने की मांग की है।