फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था पर भड़के सपाई

विज्ञापन
सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कानून-व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। हत्या, रेप आदि घटनाएं बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा के धर्मवीर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

बुधवार को कचहरी रोड पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं की जुटान हुई। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। सरकार विरोध नारे लगाए। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने से पहले सभा की। सयुस के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन प्रदेश में बड़ा अपराध न हो। जिले में भी अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लूट, हत्या, रेप, डकैती आम बात हो गई है। पुलिस प्रशासन इस पर रोक लगाने में नाकाम है। भटनी थानाक्षेत्र में रेप के आरोपी को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। इस दौरान अजहर मिर्जा, राजन यादव, रामनयन यादव, विक्कू यादव, सन्नी गोंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें