फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए सजीं दुकानें,घाटों की सफाई में आई तेजी

विज्ञापन
छठ पूजन के लिए सुपेली की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। लोक आस्था का पर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियों में लोग जुट गए है। शहर के प्रमुख स्थानों पर सड़कों के किनारे दुकानें सज गई है। नगर पालिका प्रशासन जहां छठ घाटों की सफाई करा रही है। वहीं लोग छठ वेदी बनाने में लगे युवक अंतिम रूप देने में जुटे है। सामानों की खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

गांव से लेकर शहर तक छठ पर्व को लेकर लोग उत्साहित है। खरीदारी के लिए शहर की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। कोसी, सूपली, गन्ना, कपड़ा, फल और ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती हुई दिखी। शहर में भीड़ होने के कारण सुभाष चौक, सिविल लाइंस, मालवीय रोड, सब्जी मंडी, धर्मशाला रोड, पेड़ा गली, भटवलिया चौराहा सहित आदि प्रमुख स्थानों पर जाम लगा रहा। इसके चलते राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। इसकी वजह भीड़ के अलावा सड़क की पटरी पर छठ पर्व की दुकानों का लगाया जाना है। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस दौड़ती रही। इसके अलावा कोतवाली पुलिस की ड्यूटी लगी थी। हनुमान मंदिर पोखरा सहित अन्य छठ घाटों की पोखरों की सफाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

नगरपालिका प्रशासन से सफाई की मांग
देवरिया। छठ पर्व पर पोखरा और छठ घाटों की सफाई नगर पालिका प्रशासन नहीं करा रहा है। इसकी शिकायत छात्र नेता सत्येंद्र यादव ने नगर पालिका के अधिशासी अभियंता से किया है। उन्होंने कहा कि न्यू कालोनी के परमार्थी पोखरा और आजाद नगर वार्ड के पुलिस लाइंस मंदिर के पीछे पोखरा और बरहज रोड के बिजली उपकेंद्र के पास तालाब की सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें