फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की करंट से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच बिजली का जर्जर तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। दोस्तों के शोर पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भटनी थाना के रानीघाट गांव निवासी दामोदर गोंड़ की शादी लार थाना के परासी चकलाल गांव में हुई है। पत्नी काफी दिनों से दो बच्चों के साथ मायके में रहती है। पांच वर्षीय बेटा सूरज बुधवार को सायं 4.30 बजे मामा के दरवाजे पर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी बीच दरवाजे से सटे बिजली के जर्जर तार टूट कर उसके ऊपर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मां मासूम बेटी संध्या को लेकर बदहवास हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें