मेहरौनाघाट। लार में मोटर पार्ट्स की दर्जनों दुकानों पर कंपनी के अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में छापामारी की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर के दो दुकान से नकली पार्ट्स बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो दुकानदारों पर केस दर्ज किया है। लार नगर के किसी युवक ने कंपनी के बेवसाइट पर बाजार में नकली सामना बेचे जाने की शिकायत की थी। कंपनी के अफसरों ने इसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार को नगर के राकेश ऑटो सेंटर, यादव मशीनरी स्टोर्स, कुशवाहा रिपेयरिंग सेंटर पर छापामारी की। इसमें मोटर पार्ट्स के नकली सामान बरामद किए गए। पुलिस ने नकली सामान बेचने के आरोप में तीनों दुकानदारों पर केस दर्ज कर लिया।