फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय इंजन में फंसी महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खुखुंदू थाना के भरथुआ गांव में पंपसेट पर नहाते समय एक महिला इंजन में फंस गई। आसपास के लोगों ने इंजन बंद कर उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया। स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस आने में देरी होने पर परिवारवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। करीब एक घंटा में एंबुलेंस पहुंची। भरथुआ गांव के अवधेश यादव के परिवार में किसी का निधन हो गया है। इसी के चलते परिवार में कर्मकांड चल रहा है। मंगलवार को दशगात्र था। परिवार के सभी लोगों ने सिर मुड़वाया। दोपहर एक बजे के करीब अवधेश की पत्नी अंजू घर के पास स्थित पंपसेट पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी इंजन में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिवारवालों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन वह आने में देर किया तो इमरजेंसी के पास हंगामा शुरू कर दिए। एक घंटे में जब एंबुलेंस पहुंची तो लोग शांत हो गए। एसओ खुखुंदू मृत्युंजय पाठक ने बताया कि इंजन में फंसकर महिला घायल हुई है। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें