फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विकास भवन संघ का चुनाव मंगलवार को हुआ। इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों को जगह मिली है। चुनाव अधिकारी अशोक पांडेय की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए 13 लोगों का निर्वाचन हुआ। अमरनाथ को संरक्षक, डॉ. मनोज पांडेय को अध्यक्ष, अमीचंद गुप्त और अजय विश्वकर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्भय नारायण सिंह को मंत्री, शशिभूषण तिवारी, अब्दुल हसन और राजनारायण चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, छोटेलाल, सुयश मिश्र और सुनील यादव को संयुक्त मंत्री, भोलेनाथ शुक्ल को संप्रेक्षक और सागर साहनी को कोषाध्यक्ष के अलावा अमरेंद्र सिंह, रमेश यादव, रामप्रताप सिंह, केडी सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, गोविंद तिवारी, विजय श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, होरीलाल, मुन्ना प्रसाद, रवि वर्मा, हेसामुद्दीन, रामबचन यादव, शमीम अख्तर, अनिल और नर्वदा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा आनन-फानन में कुछ कर्मचारियों ने विकास भवन के गांधी सभागार में मीटिंग बुलाई। चुनाव अधिकारी की गैर मौजूदगी में सर्वसम्मति से मनोनयन करा लिया गया। अवधेश सिंह को अध्यक्ष, नौशादुल्लाह खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पंकज मिश्र को उपाध्यक्ष, भगवान यादव को मंत्री, अजय सिंह, राजेश मल्ल, शौकत अली और विनोद को संगठन मंत्री, रविंद्र यादव को संयुक्त मंत्री, हरेंद्र मालवीय को कोषाध्यक्ष और अरविंद तिवारी को संप्रेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें