फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देखकर विफरे जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने रविवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। पे एंड यूज शौचालय के पास गंदगी देकर वह बिफर बड़े। उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार को महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने एक-एक चीज की गहनता से जांच की। जांच करते हुए वह पे एंड यूज शौचालय के पास पहुंचे। यहां उन्हें गंदगी मिली। साथ ही अंदर जाने वाले फाटक को ईंट के सहारे रोका गया था। इससे उन्हें ठोकर लग गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही गंदगी के आरोप में जुर्माना लगाने की बात कहा। इसके बाद वह स्टेशन परिसर से बाहर निकले। यहां बनी दुकानों को देखकर जानकारी ली। बताया गया कि इन दुकानों पर न्यायालय से स्टे है। उन्होंने कहा कि इस फाइल कोो ठीक से देख लें। यदि स्टे है तो रेलवे की जमीन में बाउंड्री या जाली लगवा दिया जाए। इस दौरान वाराणसी मंडल और रेलवे स्टेशन के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें