बरहज। क्षेत्र के विद्यालयों में सांस्कृतिक के बीच शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला।
देश के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालयों में सर्वप्रथम सभी ने राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। छात्रों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों को उपहार भेंट किए। एसके इंटर कॉलेज, गयादास इंटर कॉलेज, हर्षचंद इंटर कॉलेज, अभयानंद शिक्षण संस्थान भलुअनी, सोनाड़ी इंटर कॉलेज, इंद्रासन सिंह सेंट्रल एकेडमी, एचपीजीडी चिल्ड्रेन एकेडमी, विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान, केबीएस एकेडमी, सेंट जेवियर, सेंट जोसेफ, सरयू विद्यापीठ, परम हंसानन्त संस्कृत महाविद्यालय, जनता इंटर कॉलेज मदनपुर-गोला, श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी, शेख शहीद महिला महाविद्यालय रमजान नगर, कैम्ब्रिज इंटर नेशनल स्कूल, भीष्म पितामह इंटर कालेज देवपार, जीसी कान्वेंट स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
पांच सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
बरहज। बीआरसी परिसर में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरुद्घ राय और संचालन दिग्विजय सिंह ने किया। मुख्य अतिथि गणेश शंकर मिश्र ने सेवानिवृत्त शिक्षक हरिनारायण यादव, मोती यादव, कल्याणी देवी और सुनीता सिंह को अंगवस्त्र और प्रशस्ति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।